General Information about India
भारत दुनिया की कुछ सबसे पुरानी सभ्यताओं वाला देश है जिसमें विविधतापूर्ण और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है। इसके साथ ही इंडिया बदलते समय के साथ चलने वाला देश है। ब्रिटिश शासन से आज़ादी पाने के बाद इंडिया ने सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में अच्छी प्रगति की है। इंडिया कृषि में आत्मनिर्भर बन चुका है और अब दुनिया के सबसे औद्योगीकृत देशों की श्रेणी में भी इसकी गिनती की जाती है। इंडिया दुनिया सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश भी है।
➾ भारत नाम की उत्पत्ति:
भारत देश का नाम प्राचीन हिन्दू सम्राट “भरत” के नाम से लिया गया है। भारत के दो आधिकारिक नाम है, हिंदी में भारत और अंग्रेजी में इन्डिया (India)। भारत का अंग्रेजी नाम इन्डिया सिन्धु नदी के अंग्रेजी नाम “इंडस” पर आधारित है। भारत को हिन्द की भूमि “हिंदुस्तान” के नाम से भी जाना जाता है। उसके अलावा इंडिया को भारतवर्ष, आर्यावर्त, भारतखंड आदि अन्य नामों से भी जाना जाता है।
➾भारत की भौगोलिक इन्फोर्मेशन:
भारतीय उपमहाद्वीप में स्थित भारत दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा देश है। 32,87,263 वर्ग किमी क्षेत्रफल के साथ इंडिया विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा देश है। और जनसँख्या के हिसाब से करीब १३१ करोड़ जनसँख्या के साथ इंडिया चीन के बाद विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश है। समुद्र तट की बात करें तो, भारत के दक्षिण-पश्चिम में अरेबियन सागर, दक्षिण-पूर्व में बंगाल की खाड़ी और दक्षिण में हिन्द महासागर है। इंडिया के उत्तरी क्षेत्र में विशाल हिमालय की पर्वतमालायें स्थित हैं।
➾ भारत के पडोसी देश:
बडे समुद्री तट के बावजूद इंडिया के उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में म्यांमार एवं बांग्लादेश और पश्चिम में पाकिस्तान इंडिया के पडोसी देश है। हिन्द महासागर में श्रीलंका एवं मालदीव और अंडमान निकोबार द्वीप पर थाईलैंड और इंडोनेशिया की समुद्री तट रेखा मिलती है।
➾ भारत के राज्य और केन्द्रशासित प्रदेश:
भारत के 28 राज्यों और 9 केंद्र शासित प्रदेशों है।
भारत के सभी राज्य और उनकी राजधानी:
- अरुणाचल प्रदेश (इटानगर)
- असम (दिसपुर)
- उत्तर प्रदेश (लखनऊ)
- उत्तराखण्ड (देहरादून)
- ओड़िशा (भुवनेश्वर)
- आंध्र प्रदेश (अमरावती)
- कर्नाटक (बंगलोर)
- केरल (तिरुवनंतपुरम)
- गोआ (पणजी)
- गुजरात (गांधीनगर)
- छत्तीसगढ़ (रायपुर)
- झारखंड (रांची)
- तमिलनाडु (चेन्नई)
- तेलंगाना (हैदराबाद)
- त्रिपुरा (अगरतला)
- नागालैंड (कोहिमा)
- पश्चिम बंगाल (कोलकाता)
- पंजाब (चंडीगढ़)
- बिहार (पटना)
- मणिपुर (इम्फाल)
- मध्य प्रदेश (भोपाल)
- महाराष्ट्र (मुंबई)
- मिज़ोरम (आइजोल)
- मेघालय (शिलांग)
- राजस्थान (जयपुर)
- सिक्किम (गंगटोक)
- हरियाणा (चंडीगढ़)
- हिमाचल प्रदेश (शिमला)
भारत के राज्य और उनकी राजधानियाँ के बारेमे अधिक जानकारी
भारत के सभी केंद्र शासित प्रदेशों और उनकी राजधानी:
- अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह(पोर्ट ब्लेयर)
- चंडीगढ़ (चंडीगढ़)
- दमन और दीव (दमन)
- दादरा और नागर हवेली (सिलवासा)
- पॉण्डिचेरी (पुडुचेरी)
- लक्षद्वीप (कवरत्ती)
- दिल्ली (नई दिल्ली)
- लद्दाख (लेह)
- जम्मू कश्मीर [श्रीनगर (ग्रीष्मकालीन) जम्मू (शीतकालीन)]
➾ भारत के राष्ट्रीय प्रतीक:
- राष्ट्रीय ध्वज: तिरंगा
- राष्ट्र-गान: जन-गण-मन
- राजकीय प्रतीक: अशोक चिह्न
- राष्ट्रीय पक्षी: भारतीय मोर
- राष्ट्रीय पुष्प: कमल
- राष्ट्रीय पेड़: बरगद
- राष्ट्रीय नदी: गंगा
- राष्ट्रीय जलीय जीव: मीठे पानी की डॉलफिन
- राष्ट्रीय पशु: बाघ
- राष्ट्रीय गीत: वंदे मातरम्
- राष्ट्रीय फल: आम
- राष्ट्रीय खेल: हॉकी
➾ भारत का इतिहास:
मिश्र, मेसोपोटामिया और चीन की सभ्यताओ की तरह ही सिंधु घाटी की सभ्यता के जन्म के साथ इंडिया का इतिहास आरंभ हुआ। भारतीय पुरातत्त्व विभाग द्वारा सन 1920 में सिंधु घाटी की खुदाई की और इसमें उनको मोहन जोदाड़ो और हड़प्पा सभ्यता के दो शहरों के अवशेष मिले। सन 1920 तक इन सभ्यताओ के बारे में किसी को कुछ भी जानकारी नही थी। मध्य कालीन समय में लगभग तीन शताब्दीयों तक भारत में स्वदेशी शासन रहा। मध्य इंडिया में चोल राजवंश नौवी शताब्दी का सबसे महत्वपूर्ण शासन रहा। पैगम्बर की मृत्यु के बाद प्रथम शताब्दी में दक्षिण एशिया में इस्लाम का आरंभिक प्रवेश हुआ। उसके बाद ब्रिटिश शासन तक कई देशी-विदेशी शासको ने इंडिया के अलग अलग भागों पर शासन किया।
१७ वीं शताब्दी के मध्य में पुर्तगाल, डच, फ्रांस, ब्रिटेन सहित अनेक यूरोपीय देशों इंडिया में व्यापर करने हेतु आए। अंग्रेजो ने अपनी व्यापारिक संस्था ईस्ट इन्डिया कंपनी की स्थापना की। आखिर में सभी प्रतिद्वंद्वी को रोककर ब्रिटिश ईस्ट इन्डिया कंपनी ने १८४० तक तक़रीबन पुरे देश में शासन हस्तगत करने में सफलता प्राप्त की। सन 1857 में उसके खिलाफ एक असफल विद्रोह हुआ जो इंडिया के स्वतंत्रता के लिए प्रथम संग्राम भी माना जाता है।
सन 1920 में असहयोग आंदोलन, 1942 में भारत छोडो आंदोलन जेसे कई आंदोलनों के बाद अंग्रेजो ने इंडिया को आजाद करने का संकेत दिया। उसके लिए मार्च 1946 में एक केबिनैट कमीशन भारत भेजा गया। इंडिया और पाकिस्तान के बटवारे के साथ 14 अगस्त 1947 की मध्य रात्रि को इंडिया देश आज़ाद हुआ। तब से हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिन के रूप में मनाया जाता है। आज़ादी के कुछ साल बाद ही इंडिया तेजी से आगे बढने लगा। आज़ादी के बाद से अबतक इंडिया देश ने विज्ञान, औद्योगिकीकरण, अपनी अर्थव्यवस्था, सैन्य ताकत जेसे कई बड़े क्षेत्र में काफी तरक्की की है।
➾ भारत की कुछ प्रमुख नदियां:
क्रम सं. नदी लंबाई (किमी)
1. सिंधु 2,900
2. ब्रह्मपुत्र 2,900
3. गंगा 2,510
4. गोदावरी 1,450
5. नर्मदा 1,290
6. कृष्णा 1,290
7. महानदी 890
8. कावेरी 760
➾ इंडिया के 10 बड़े शहर :
शहर राज्य जनसँख्या(2011)
मुम्बई महाराष्ट्र 12,442,373
दिल्ली दिल्ली 11,034,555
बेंगलुरु कर्नाटक 8,443,675
हैदराबाद तेलंगाना 6,731,790
अहमदाबाद गुजरात 5,577,940
चेन्नई तमिलनाडु 4,646,732
कोलकाता पश्चिम बंगाल 4,496,694
सूरत गुजरात 4,467,797
पुणे महाराष्ट्र 3,124,458
जयपुर राजस्थान 3,046,163
आज GDP के हिसाब से इंडिया दुनिया की सातवीं बड़ी इकोनोमि है। शुन्य, “पाई” की कीमत, बटन, कपास की खेती, शतरंज, शैम्पू, बाइनरी कोड, फाइबर ऑप्टिक्स, आयुर्वेदिक दवा, शल्य चिकित्सा(Surgery), योग, जेसे कई महत्वपूर्ण आविष्कार इंडिया में हुए है। सबसे पहले चांद पर पानी के अवशेष खोजने वाला देश भी इंडिया ही है। इंडिया में करीब 454 भाषाए बोली जाती है, जिनमें से 22 आधिकारिक भाषाएँ भी शामिल हे। दुनिया के 70% मसाले इंडिया से आयत किए जाते है।
Leave a Comment